देश की खबरें | भारतीय पासपोर्ट धारकों को बांग्लादेश से असम में प्रवेश की अनुमति: डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को राज्य में निर्दिष्ट प्रवेश बिंदु के माध्यम से संकटग्रस्त बांग्लादेश से लौटने की अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

तिनसुकिया (असम), आठ अगस्त असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को राज्य में निर्दिष्ट प्रवेश बिंदु के माध्यम से संकटग्रस्त बांग्लादेश से लौटने की अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यहां कानून और व्यवस्था पर समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असम पुलिस और सीमा सुरक्षा बल गैर-भारतीयों के देश में अवैध रूप से प्रवेश के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमारी ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि हम किसी को भी असम में अवैध रूप से प्रवेश नहीं करने देंगे। असम और भारत के अन्य भागों के कई छात्र बांग्लादेश में पढ़ रहे हैं। पिछले महीने की अशांति के दौरान 78 छात्र वापस लौटे, जिनमें से 60 असम से और 18 भारत के विभिन्न भागों से थे।"

सिंह ने कहा कि इस बार भी निर्देश जारी किया गया है कि बांग्लादेश में सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को वापस लौटने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "हालांकि, किसी अन्य को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और यदि कोई भी (अवैध रूप से) प्रवेश करने का प्रयास करेगा तो हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।"

डीजीपी ने आगे कहा, "हम पिछले तीन दिनों से नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहां (बांग्लादेश) के घटनाक्रम के बाद हमने असम के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की और उन्हें तदनुसार निर्देश दिए।"

उन्होंने कहा, "हमने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की जिसमें बीएसएफ के महानिदेशक, केंद्रीय गृह सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू