जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैंक का सितंबर तिमाही का मुनाफा 24 प्रतिशत बढ़कर 777 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 777 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 777 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 625 करोड़ रुपये रहा था।

आईओबी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 8,484 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,935 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय सितंबर तिमाही में 6,851 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,821 करोड़ रुपये थी।

सितंबर, 2024 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण पर 2.72 प्रतिशत रहीं। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 4.74 प्रतिशत था। इसी तरह, बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.47 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के अंत में 0.68 प्रतिशत था।

इससे खराब कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 71 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,121 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17 प्रतिशत से बढ़कर 17.45 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\