जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 723 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत उछाल के साथ 723 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने बुधवार को जारी बयान में इसका श्रेय मुख्य आय में सुधार और डूबे कर्ज में कमी को दिया।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत उछाल के साथ 723 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने बुधवार को जारी बयान में इसका श्रेय मुख्य आय में सुधार और डूबे कर्ज में कमी को दिया।

चेन्नई के इस बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 555 करोड़ रुपये रहा था।

आईओबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसका परिचालन लाभ बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 1,540 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आमदनी 7,437 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,006 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में 6,176 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर, 2022 तिमाही में 5,056 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर 2023 के अंत तक घटकर कुल ऋण का 3.90 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 8.19 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.62 प्रतिशत रह गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.43 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी