जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैंक का जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 30 प्रतिशत बढ़कर 1,050 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 1,051 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को फंसे कर्ज में कमी और ब्याज आय में वृद्धि से मदद मिली।

नयी दिल्ली, दो मई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 1,051 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को फंसे कर्ज में कमी और ब्याज आय में वृद्धि से मदद मिली।

चेन्नई स्थित बैंक का पिछले जनवरी-मार्च 2024 में मुनाफा 808 करोड़ रुपये रहा था।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 9,215 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 9,106 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय बढ़कर 7,634 करोड़ रुपये हो गई।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 31 मार्च 2024 के अंत तक सकल अग्रिमों के 3.10 प्रतिशत की तुलना में घटकर 31 मार्च 2025 को 2.14 प्रतिशत रह गईं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी सालाना आधार पर 0.57 प्रतिशत से कम होकर 0.37 प्रतिशत पर आ गया।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 3,335 करोड़ रुपये रहा। कुल आय बढ़कर 33,676 करोड़ रुपये हो गई।

इस बीच, बैंक के निदेशक मंडल ने शेयर और बॉण्ड के मिश्रण के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\