जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैंक का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 555 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 555 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्याज आय बढ़ने और परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 555 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्याज आय बढ़ने और परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

चेन्नई के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 454 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईओबी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आय आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 6,006 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 5,317 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान बैंक की ब्याज आय 4,198 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,056 करोड़ रुपये हो गई।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 31 दिसंबर, 2022 तक घटकर 8.19 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले इसी अवधि में यह 10.4 प्रतिशत के स्तर पर थीं।

वहीं बीती दिसबंर तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी 2.63 प्रतिशत से घटकर 2.43 प्रतिशत रह गया।

इससे बैंक का डूबे कर्ज के लिए प्रावधान 937 करोड़ रुपये से घटकर 711 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड