जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैक ने चौथी तिमाही में 350 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 349.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 143.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नयी दिल्ली, 14 जून सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 349.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 143.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 6,073.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,484.06 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज के लिए प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च बढ़कर 1,380.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,060.38 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक का शुद्ध लाभ 831.47 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक को 8,527.40 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 22,524.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 20,712.48 करोड़ रुपये रही थी।

आईओबी की संपत्ति की गुणवत्ता में इस दौरान सुधार हुआ। 31 मार्च, 2021 को बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 11.69 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 14.78 प्रतिशत पर थीं। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी 5.44 प्रतिशत से घटकर 3.58 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\