विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल के पुरुषों, महिलाओं को धनशोधन मामले में दोषी ठहराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय धन शोधन और लोगों की तस्करी में शामिल पश्चिम लंदन के एक संगठित अपराध समूह की जांच के बाद भारतीय मूल के पुरुषों और महिलाओं सहित 16 लोगों को दोषी ठहराया गया है। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, नौ मई अंतरराष्ट्रीय धन शोधन और लोगों की तस्करी में शामिल पश्चिम लंदन के एक संगठित अपराध समूह की जांच के बाद भारतीय मूल के पुरुषों और महिलाओं सहित 16 लोगों को दोषी ठहराया गया है। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आपराधिक समूह के सदस्यों ने 2017 और 2019 के बीच दुबई में कई यात्राएं कीं और धन शोधन के तहत काफी नकदी ब्रिटेन से बाहर पहुंचाई। एनसीए जांचकर्ताओं का मानना है कि यह धनराशि प्रतिबंधित ‘‘श्रेणी ए’’ दवाओं की बिक्री और संगठित आव्रजन अपराध से अर्जित की गई थी।

एनसीए के वरिष्ठ जांच अधिकारी क्रिस हिल ने कहा, ‘ वाणिज्यिक पैमाने पर धनशोधन और संगठित अप्रवासी अपराध में शामिल एक संगठित अपराध समूह की विस्तृत जांच की गई।’’

उन्होंने कहा कि यह मामला जनता की सुरक्षा के लिए एनसीए की प्रतिबद्धता को दिखाता है और लोगों की तस्करी और धनशोधन दोनों में शामिल आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले मुकदमे में चरण सिंह, वलजीत सिंह, जसबीर सिंह कपूर, जसबीर सिंह ढल को आपराधिक धन को ठिकाने लगाने और धनशोधन मामले में दोषी पाया गया जबकि स्वंदर सिंह ढल को आपराधिक संपत्ति को हटाने और आव्रजन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया। दिलजन सिंह मल्होत्रा को आव्रजन कानून के उल्लंघन की साजिश रचने का दोषी पाया गया।

उन्होंने कहा कि दूसरे मुकदमे में अमरजीत अलबादिस, जगिंदर कपूर, जैकदर कपूर, मनमोन सिंह कपूर, पिंकी कपूर और जसबीर सिंह मल्होत्रा को दोषी ठहराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\