विदेश की खबरें | सिंगापुर में नस्ली टिप्पणी करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक कैफे की महिला कैशियर पर नस्ली टिप्पणी करने और ‘टिप बॉक्स’ (बख्शीश पेटिका) फेंकने के आरोप में चार सप्ताह के लिए जेल भेज दिया गया और उस पर 4,000 एसजीडी (सिंगापुर डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 31 दिसंबर भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक कैफे की महिला कैशियर पर नस्ली टिप्पणी करने और ‘टिप बॉक्स’ (बख्शीश पेटिका) फेंकने के आरोप में चार सप्ताह के लिए जेल भेज दिया गया और उस पर 4,000 एसजीडी (सिंगापुर डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है।

ऋषि डेविड रमेश नंदवानी (27) को सोमवार को अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने के आरोप और एक महंगे शॉपिंग परिसर में स्थित कैफे में पीड़ित की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली लापरवाही भरी हरकत के आरोप में दोषी ठहराया गया।

सजा सुनाते समय दो समान आरोपों पर विचार किया गया। चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, ऋषि को रिमांड स्थान से वीडियो लिंक के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

घटना 31 अक्टूबर की है, जब कैफे में भीड़ थी और बच्चे मौजूद थे।

अदालत को बताया गया कि दोपहर लगभग 12.20 बजे, ऋषि काउंटर के सामने इस गलत धारणा के साथ खड़ा था कि वह ऑर्डर देने के लिए कतार में है, जबकि असल में वह कतार के गलत छोर पर खड़ा था।

जब वह महिला कैशियर के सामने आया और ऑर्डर देने की कोशिश की, तो उसने उसे कतार के पीछे खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। इससे ऋषि नाराज हो गया और करीब दो मिनट तक कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसमें चीनी लोगों के खिलाफ नस्ली टिप्पणियां भी शामिल हैं। वह कतार में खड़ा रहा और कतार के पीछे जाने से इनकार कर दिया।

ऋषि महिला पर चिल्लाता रहा फिर उसने काउंटर पर रखा ‘टिप बॉक्स’ उठाकर उस पर फेंक दिया, जो कैशियर की पीठ पर लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड