विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को मारपीट के मामले में 10 सप्ताह की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को एक कार चालक के साथ मारपीट करने तथा उसे घायल करने के मामले में 10 सप्ताह की जेल की सजा हुई है। मीडिया की एक खबर में इसकी जानकारी दी गई।

सिंगापुर, 17 जून भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को एक कार चालक के साथ मारपीट करने तथा उसे घायल करने के मामले में 10 सप्ताह की जेल की सजा हुई है। मीडिया की एक खबर में इसकी जानकारी दी गई।

खबर के अनुसार, तिमोथी थिरनराज शिवराज ने जिस व्यक्ति पर हमला किया था, उन्हें ‘टेलबोन फ्रैक्चर’ हो गया था और उनके चेहरे तथा छोटी उंगली पर चोटें आई थीं।

समाचार पत्र ‘टूडे’ की खबर के अनुसार, सिंगापुर में रहने वाले थिरनराज को 41 वर्षीय ‘ग्रैब’ (कार सेवा) के चालक को जानबूझकर चोट पहुंचाने के मामले में दोषी ठहराया गया।

अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि थिरनराज ने पिछले साल 20 जनवरी को ‘ग्रैब’ से कार बुक की थी, चालक ने कुछ मिनट तक उसका ‘पिकअप पॉइन्ट’ पर इंतजार किया,लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद चालक ने बुकिंग रद्द कर दी।

इसके बाद थिरनराज ने चालक को उसका इंतजार करने के लिए फोन किया, लेकिन चालक ने बताया कि वह बुकिंग रद्द कर चुका है। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बहस हो गई। इसके बाद चालक के वहां से निकलते समय थिरनराज उन्हें मिल गया। इसके बाद दोनों के बीच फिर बहस हुई और थिरनराज ने चालक को पीट दिया।

कुछ राहगिरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। चालक के इलाज में 190.39 सिंगापुर डॉलर का खर्चा आया था। अदालत ने थिरनराज को उसका भुगतान करने को निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट