विदेश की खबरें | ब्रिटेन में पालतू कुत्ते को बांधने और भूखा रखने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को निलंबित सजा दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कम वजन के अपने पालतू मादा कुत्ते को सात पिल्ले पैदा करने के बाद धातु की चेन से फ्रीजर से बांधने और भूखा रखने पर भारतीय मूल के 41 वर्षीय व्यक्ति को निलंबित सजा दी गई और उस पर दो साल तक कुत्ता पालने पर रोक लगा दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 17 जुलाई ब्रिटेन में कम वजन के अपने पालतू मादा कुत्ते को सात पिल्ले पैदा करने के बाद धातु की चेन से फ्रीजर से बांधने और भूखा रखने पर भारतीय मूल के 41 वर्षीय व्यक्ति को निलंबित सजा दी गई और उस पर दो साल तक कुत्ता पालने पर रोक लगा दी गई।

कोवेंटरी के गुरमिंदर सिंह को जून में अपने पालतू मादा कुत्ते ‘साशा’ को अनावश्यक पीड़ा पहुंचाने का दोषी पाया गया जिसने कुछ हफ्ते पहले ही सात पिल्लों को जन्म दिया था। ‘द कोवेंटरी टेलीग्राफ’ समाचारपत्र में इस महीने के शुरू में यह खबर दी गई थी।

खबर में कहा गया कि पशु कल्याण अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर सिंह को यह सजा सुनाई गई। कुत्ता पालने पर दो साल के प्रतिबंध के अलावा सिंह को आठ हफ्ते कैद की सजा भी सुनाई गई जो 12 महीने तक निलंबित रहेगी।

इसके अलावा उसे जुर्माने के रूप में 400 पाउंड और पीड़ित अधिभार के रूप में 128 पाउंड का भुगतान करने के साथ ही 80 घंटे तक बिना मेहनताने के काम करने का आदेश दिया गया।

खबर में कहा गया है कि साशा का वजन बहुत कम लग रहा था और उसकी हड्डियां स्पष्ट रूप से दिख रही थीं।

साशा और उसके पिल्लों को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां साशा का वजन बहुत कम पाया गया। साशा का वजन 25.7 किलोग्राम पाया गया जो प्रजनन के लिए जरूरी औसत वजन 40 किलोग्राम से काफी कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू