विदेश की खबरें | महिला को बलात्कार व हत्या की धमकी देने के आरोप में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में इंटरनेट का इस्तेमाल कर महिला को परेशान करने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति पर कई सोशल मीडिया अकाउंट और ईमेल का इस्तेमाल करके महिला को बलात्कार और हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है।

न्यूयॉर्क, 23 दिसंबर अमेरिका में इंटरनेट का इस्तेमाल कर महिला को परेशान करने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति पर कई सोशल मीडिया अकाउंट और ईमेल का इस्तेमाल करके महिला को बलात्कार और हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है।

मैरीलैंड जिले के अटार्नी रॉबर्ट के हुर ने मंगलवार को कहा कि न्यूयॉर्क के 19 वर्षीय डेसमंड बबलू सिंह पर 'साइबरस्टॉकिंग' का आरोप लगाया गया है।

आपराधिक शिकायत के लिए दायर हलफनामे के अनुसार, फरवरी 2020 में, सिंह ने पीड़िता को एक इंस्टाग्राम की स्टोरी भेजी जिसमें उसने उसके प्रति प्यार को इजहार किया।

महिला सिंह की बड़ी बहन की पूर्व सहपाठी थी।

महिला ने सिंह की प्रेम के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उससे कहा कि उसकी उसके साथ रिश्ते में दिलचस्पी नहीं है।

मैरीलैंड की रहने वाली महिला ने सिंह से कहा कि वह उससे आगे संपर्क न करे।

हलफनामे में कहा गया है कि सिंह ने अप्रैल से नवंबर 2020 तक कथित तौर पर महिला को परेशान करने वाले और भद्दे मैसेज भेजने के लिए 100 से अधिक विभिन्न सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक संचार और फोन खातों का इस्तेमाल किया।

हलफनामे के अनुसार सिंह ने महिला की व्यक्तिगत जानकरियां कई बार सार्वजनिक की और अन्य लोगों को भी पीड़िता को परेशान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सिंह की बाल्टीमोर में अमेरिकी जिला न्यायालय में अब प्रारंभिक पेशी होगी। इसकी तारीख तय की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी