विदेश की खबरें | भारतीय मूल के वकील पर व्यक्ति को थप्पड़ मारने, दुर्व्यवहार करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के 54 वर्षीय वकील पर सिंगापुर के एक रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को चोट पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। यह घटना 12 जुलाई की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 14 जुलाई भारतीय मूल के 54 वर्षीय वकील पर सिंगापुर के एक रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को चोट पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। यह घटना 12 जुलाई की है।

यहां की एक अदालत ने आरोपी के खिलाफ सुनवाई शुरू की।

चैनल ‘न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक, रवि मदासामी पर 12 जुलाई को शाम करीब साढ़े पांच बजे ‘यियो चू कांग मास रैपिड ट्रांजिट’ (एमआरटी) स्टेशन के पास सेल्वाराजा टी. नाम के व्यक्ति को थप्पड़ मारने और उस पर चिल्लाने का आरोप है।

पूर्व में रवि को मानसिक विकार से ग्रसित पाए जाने पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भेजने का आदेश दिया गया था।

आरोपी को यदि स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन साल तक की जेल या 5,000 सिंगापुरी डॉलर तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

रवि को पहले भी 2014 में इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश