विदेश की खबरें | भारतीय मूल के पूर्व कारागार अधिकारी को कैदी से रिश्वत लेने की कोशिश के आरोप में तीन साल कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में शुक्रवार को भारतीय मूल के 57 वर्षीय सेवानिवृत्त कारागार अधिकारी को तीन साल और दो सप्ताह की जेल की सजा दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 23 फरवरी, सिंगापुर में शुक्रवार को भारतीय मूल के 57 वर्षीय सेवानिवृत्त कारागार अधिकारी को तीन साल और दो सप्ताह की जेल की सजा दी गई है।

मीडिया की एक खबर में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि कोबी कृष्णा अयावू को सेवा में रहते हुए एक कैदी से 133,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत लेने की कोशिश के जुर्म में यह सजा दी गई।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार, नवंबर 2023 में वरिष्ठ मुख्य वार्डर के रूप में कार्यरत कोबी कृष्णा अयावू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आठ आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था।

खबर में कहा गया है ‘‘ उन्हें पिछले नवंबर में दोषी ठहराया गया था और सजा की घोषणा शुक्रवार को की गई। उन्होंने एक कैदी से 133,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत लेने की कोशिश की। उन्हें 3 साल और दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।’’

मुकदमे के दौरान, न्यायाधीश ने उन्हें कंप्यूटर दुरुपयोग और साइबर सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्य दो आरोपों का भी दोषी पाया। इसके अनुसार, कोबी ने जुलाई 2017 में अपने दो तत्कालीन सहयोगियों को उनके कार्यस्थल कंप्यूटर प्लेटफॉर्म- ‘जेल संचालन और पुनर्वास प्रणाली’ (पोर्ट्स) तक अनधिकृत पहुंच स्थापित करने के लिए उकसाया था।

कोबी को कार्य से जुलाई 2017 में निलंबित कर दिया गया था और वह दिसंबर 2022 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

भ्रष्टाचार से संबंधित अपराधों में, कोबी ने 48 वर्षीय चोंग केंग ची से रिश्वत प्राप्त करने का प्रयास किया था, जो उस समय सिंगापुर में बाल उत्पीड़न के एक मामले में सलाखों के पीछे था।

उसने अपनी प्रेमिका के सात वर्षीय बच्चे के साथ सात महीने से ज्यादा समय तक दुर्व्यवहार किया था। 1999 में बच्चे की मृत्यु हो गई। चोंग केंग ची ने लड़के की दो बहनों का भी उत्पीड़न किया था।

साल 2005 में चोंग को नौ बेंत मारने के साथ 20 साल की ऐहतियातन हिरासत की सजा सुनाई गई थी।

अपनी दलीलों में, उप लोक अभियोजक मैग्डेलीन हुआंग ने कहा कि कोबी ने चोंग से सितंबर 2015 और मार्च 2016 के बीच आठ अलग-अलग मौकों पर रिश्वत लेने की कोशिश की। चांगी जेल में क्लस्टर ए 1 नामक क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने के कैदी के अनुरोध के बदले में कोबी ने यह रिश्वत लेने की कोशिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट