विदेश की खबरें | भारतीय मूल के व्यवसायी पर अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के एक व्यवसायी और तीन पुलिस प्रमुखों सहित चार अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर लुइसियाना में वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई भारतीय मूल के एक व्यवसायी और तीन पुलिस प्रमुखों सहित चार अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर लुइसियाना में वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

ओकडेल निवासी चंद्रकांत पटेल, चाड डॉयल, ग्लिन डिक्सन, टेबो ओनिशिया और सिटी मार्शल माइकल स्लेने पर बुधवार को लाफायेट में आरोपित किया गया।

अदालती दस्तावेज के अनुसार, उन पर अमेरिकी सरकार के ‘यू वीजा’ कार्यक्रम के तहत प्रवासियों के वीजा दावों के पक्ष में झूठी अपराध रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘ ‘यू नॉनइमीग्रेंट स्टेटस’ (यू वीज़ा) उन विशेष अपराधों के पीड़ितों को दिया जाता है, जिन्होंने मानसिक या शारीरिक दुर्व्यवहार सहा हो।’’

अदालती दस्तावेज में कहा गया है कि प्रवासियों ने यू वीज़ा के लिए आवेदन करने के वास्ते पुलिस रिपोर्ट में पीड़ित के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए पटेल से संपर्क किया था। पुलिस रिपोर्ट में यह कहा जाना था कि उनके साथ सशस्त्र डकैती की घटना हुई है।

पटेल इन लोगों से हजारों डॉलर वसूलने के बाद अपने सह-षड्यंत्रकारियों से झूठी पुलिस रिपोर्ट लिखने को कहता था।

पटेल लुइसियाना में दो दुकानों का मालिक है जिनमें एक ग्लेनमोर में और दूसरी ओकडेल में है। उसका ओकडेल में एक फास्ट-फूड रेस्तरां भी है।

पटेल को भी कथित सशस्त्र डकैती का शिकार होने के आधार पर 2023 में यू-वीजा प्रदान किया गया था।

यूएससीआईएस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस मामले की जांच और अभियोजन राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा स्थापित होमलैंड सिक्योरिटी टास्क फोर्स द्वारा किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान