देश की खबरें | भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिये सुरक्षित निकाला गया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिये सुरक्षित निकाला गया है।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस खंजर ने तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर फंसे 36 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये मछुआरे तीन नौकाओं में सवार थे। आईएनएस खंजर तीनों नौकाओं को समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर तट पर ले आया।’’

आईएनएस खंजर बंगाल की खाड़ी में अभियान संबंधी तैनाती पर है। उसे तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर तीन नौकाएं-सबरीनाथन, कलाईवानी और वी सामी दिखाई दी थीं।

कमांडर मधवाल ने कहा, ‘‘नौकओं में सवार 36 मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम से हैं और खराब मौसम के कारण वे दो दिन से समुद्र में फंसे हुए थे। उनके पास ईंधन नहीं था, कोई अन्य सुविधाएं नहीं थीं और नौका के इंजन भी खराब हो गए थे।’’

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि पोत ने नौकाओं को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं और 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर शुक्रवार को चेन्नई में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड