यूएई में भारतीय मिशन वापस लौटने वाले प्रवासियों का आंकड़ा एकत्र करेगा

यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली है।

दुबई, 28 अप्रैल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मिशन जल्दी ही उन भारतीय प्रवासियों का आंकड़ा एकत्र करेगा जो कोरोना वायरस के कारण यहां फंसे हैं और वापस अपने घरों को लौटना चाहते हैं।

यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली है।

‘‘दि गल्फ न्यूज’’ में सोमवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, मिशन को नयी दिल्ली से कुछ और स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा है।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत पवन कपूर के हवाले से समाचार पत्र ने कहा कि जल्दी ही इस प्रक्रिया के शुरू होने की उम्मीद है।

संयुक्त अरब अमीरात में करीब 34 लाख से अधिक भारतीय रह रहे हैं और वे सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें वापस लौटने की सुविधा प्रदान की जाए।

कपूर ने पंजीकरण शुरू करने की तारीख या मांगे गए स्पष्टीकरण के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

बहरहाल, अखबार में कहा गया है कि कतर स्थित भारतीय दूतावास पंजीकरण शुरू कर रहा है जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

साथ ही अखबार में यह भी दावा किया गया है कि भारत से आई इन खबरों के बाद आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है कि केंद्र सरकार यहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए राज्यों में तैयारियों का आंकलन कर रही है।

कोरोना वायरस के कारण यहां अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,839 लोग इससे संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\