खेल की खबरें | भारतीय पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को हराने के बाद पाकिस्तान से ड्रॉ खेला, महिला टीम दोनों मैच हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने से पहले मेजबान स्विट्जरलैंड पर 4-3 से जीत के साथ एफआईएच हॉकी फाइव के शुरुआती सत्र में अपने अभियान की शुरुआत की।

लुसाने, चार जून भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने से पहले मेजबान स्विट्जरलैंड पर 4-3 से जीत के साथ एफआईएच हॉकी फाइव के शुरुआती सत्र में अपने अभियान की शुरुआत की।

  भारतीय महिला टीम को हालांकि उरुग्वे (3-4) और पोलैंड (1-3) के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

गुरिंदर सिंह की अगुवाई में पुरुष टीम ने पहले मैच में फिटनेस, कौशल और गति का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें राहील मोहम्मद ने दूसरे और 10 वें मिनट में दो मैदानी गोल किए।

मोइरंगथेम रबीचंद्र ने पहले मिनट में ‘चैलेंज गोल’ किया, जबकि कप्तान गुरिंदर ने 19वें मिनट में भारत के लिए गोल किया।

स्विट्जरलैंड के लिए विंकलर जोनास (छठे मिनट), रेइनहार्ड फैबियो (11वें मिनट) और क्रुसी पैट्रिक (16वें मिनट) ने गोल किए। भारत हाफ टाइम तक 3-1 से आगे था।

 हॉकी फाइव मैच 20 मिनट का होता है जो दस दस मिनट के दो हाफ में होते हैं ।

भारतीय पुरुष टीम ने दिन के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो बार बढ़त बनाई लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पाये और 2-2 से ड्रॉ खेला।

राहील मोहम्मद ने पहले ही मिनट में मैदानी गोल के जरिए भारत को बढ़त दिला दी, इसके छह मिनट बाद लैकत अरशद ने बराबरी का गोल दागा।

गुरसाहिबजीत सिंह ने भारत को 18वें मिनट में एक बार फिर बढ़त दिला दी लेकिन चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने आखिरी सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले अब्दुल रहमान के गोल से बराबरी कर ली।

कोच ग्राहम रीड टीम रविवार को मलेशिया और पोलैंड से भिड़ेगी।

भारतीय महिला टीम का अभियान हालांकि निराशाजनक तरीके से शुरू हुआ।  उरुग्वे के खिलाफ कुजूर अजमीना (पहले और सातवें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि फाल्के वैष्णवी विट्ठल (18वें मिनट) ने भी भारत के लिए गोल किया। उरुग्वे की कप्तान वियाना टेरेसा (दूसरा, 10वां और 19वां) ने तीन गोल दाग कर मैच में अंतर पैदा किया। टीम के एक अन्य गोल विलार मैनुएला (छठे मिनट) ने किया।

रजनी इतिमार्पू की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इसके बाद पोलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए इकलौता गोल रश्मिता मिंज ने किया।

महिला टीम रविवार को स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी