खेल की खबरें | भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण बरकरार रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरमीत देसाई ने निर्णायक एकल मुकाबले में अपनी लय कायम रखते हुए जीत दर्ज की और भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने मंगलवार को करीबी मुकाबले में सिंगापुर को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना स्वर्ण बरकरार रखा ।

बर्मिंघम, दो अगस्त हरमीत देसाई ने निर्णायक एकल मुकाबले में अपनी लय कायम रखते हुए जीत दर्ज की और भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने मंगलवार को करीबी मुकाबले में सिंगापुर को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना स्वर्ण बरकरार रखा ।

दुनिया के 121वें नंबर के खिलाड़ी हरमीत ने तीसरे एकल में 133वीं रैंकिंग वाले झे यू क्लारेंस चीयू को 11 . 8, 11 . 5, 11 . 6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की ।

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरूषों की टीम स्पर्धा में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है । मैनचेस्टर में 2002 में हुए खेलों में टेबल टेनिस को शामिल किये जाने के बाद भारत का यह सातवां पदक है ।

हरमीत और जी साथियान की जोड़ी ने योन इजाक क्वेक और यू इन कोएन पांग की जोड़ी को 13-11, 11-7, 11-5 से शिकस्त देकर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी।

लेकिन दिग्गज शरत कमल अपनी लय को जारी नहीं रख सके। सेमीफाइनल में नाइजीरिया के विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी अरूणा कादरी को हराने वाले शरत पुरुष एकल के पहले मैच में झे यू क्लारेंस चीयू हार गये। सिंगापुर के खिलाड़ी ने उन्हें 11 - 7 , 12 - 14, 11 - 3, 11 - 9 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 35 वें स्थान पर काबिज जी साथियान ने इसके बाद पांग को 12-10, 7-11 , 11-7, 11-4 से हराकर मुकाबले में भारत की वापसी करायी।

हरमीत ने इसके बाद तीसरे एकल मुकाबले में चीयू को हराया ।

शरत का यह राष्ट्रमंडल खेलों में दसवां पदक है । वह एकल और युगल मुकाबले भी खेल रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड