खेल की खबरें | भारतीय पुरूष हॉकी टीम की लगातार सातवीं हार, बेल्जियम ने 6 . 3 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम का एफआईएच पुरूष प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी है और अब बेल्जियम ने उसे 6 . 3 से हराया जो उसकी लगातार सातवीं हार है ।

एंटवर्प, 21 जून भारतीय टीम का एफआईएच पुरूष प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी है और अब बेल्जियम ने उसे 6 . 3 से हराया जो उसकी लगातार सातवीं हार है ।

आर्थर वान डोरेन ने पहले ही मिनट में गोल करके दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम को बढत दिला दी । इसके बाद 28वें मिनट में अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने एक और गोल करके यह बढत 2 . 0 की कर दी ।

दिलप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिये पहला गोल किया और 38वें मिनट में मनदीप सिंह के फील्ड गोल पर भारत ने बराबरी की ।

भारत का डिफेंस लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में चरमरा गया जब बेल्जियम के लिये रोमन डुवेकोट (49वां), थिब्यू स्टोकब्रोएक्स (53वां) और वान डोरेन (54वां) ने फील्ड गोल करके स्कोर 5 . 2 कर दिया । अमित रोहिदास ने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिये तीसरा गोल किया लेकिन इसके तीन मिनट बाद टॉम बून ने बेल्जियम के लिये एक और गोल दागा ।

भारत को मैच में नौ और बेल्जियम को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले ।

प्रो लीग के यूरोप चरण में अभी तक एक भी जीत नहीं मिलने के बाद भारत का अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने का सपना टूट गया है ।

भारत को नीदरलैंड ने 2 . 1 और 3 . 2 से, अर्जेंटीना ने 3 . 2 और 2 . 1 से और आस्ट्रेलिया ने 3 . 2 और 3 . 2 से हराया ।

भारत नौ टीमों की तालिका में अब 15 अंक लेकर आठवें स्थान पर है । भारत ने पांच मैच जीते और दस हारे हैं ।

भारत को इस चरण के आखिरी मैच में रविवार को बेल्जियम से ही खेलना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट