खेल की खबरें | कनाडा को 8 . 0 से रौंदकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के दो दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में कनाडा को 8 . 0 से रौंदकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।

बर्मिंघम, तीन अगस्त हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के दो दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में कनाडा को 8 . 0 से रौंदकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।

भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (सातवां और 54वां मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये जबकि आकाशदीप सिंह (38वां और 60वां मिनट) ने फील्ड गोल दागे । अमित रोहिदास (दसवां), ललित उपाध्याय (20वां), गुरजंत सिंह (27वां) और मनदीप सिंह (58वां) ने एक एक गोल दागा ।

भारत अब पूल बी में शीर्ष पर पहुंच गया है और आखिरी ग्रुप मैच में बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलेगा ।

पहले मैच में घाना को 11 . 0 से हराने के बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 . 4 से ड्रॉ पर रोका था ।

कनाडा के खिलाफ भारत ने पहले दो क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया । भारत को पांचवें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कनाडा के बलराज पनेसर ने हरमनप्रीत सिंह के प्रयास नाकाम कर दिये ।

हरमनप्रीत ने दो मिनट बाद गोल करके भारत को बढत दिला दी । इसके तीन मिनट बाद डिफेंडर रोहिदास ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा । वरूण कुमार से मिली लांग बॉल को सर्कल के भीतर पकड़कर उन्होंने यह गोल किया ।

दूसरे क्वार्टर में भारत को 19वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से दूसरे पर गोल हुआ । ललित ने वरूण कुमार की फ्लिक नाकाम रहने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा ।

कनाडा के गोलकीपर ने 24वें मिनट में अभिषेक की रिवर्स हिट पर एक शर्तिया गोल बचाया । इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह का गोल भी बचाया ।

कुछ सेकंड बाद गुरजंत ने बायें फ्लैंक से हार्दिक के पास पर गोल करके भारत की बढत और बढा दी । कनाडा को 28वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया ।

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा रहा और 38वें मिनट में आकाशदीप ने मनप्रीत सिंह और नीलाकांता सिंह के पास पर गोल दागा ।

चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद पेनल्टी कॉर्नर तब्दील नहीं कर सके । आखिरी छह मिनट में हालांकि हरमनप्रीत , मनदीप और आकाशदीप ने गोल करके भारत को विशाल अंतर से जीत दिलाई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड