खेल की खबरें | भारत की पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने शनिवार को यहां ग्रुप एफ के अपने मैचों में क्रमश: ताजिकिस्तान और नेपाल को आसानी से 3-0 से हराकर एशियाई खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

हांगझोउ, 23 सितंबर भारत की पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने शनिवार को यहां ग्रुप एफ के अपने मैचों में क्रमश: ताजिकिस्तान और नेपाल को आसानी से 3-0 से हराकर एशियाई खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय महिला टीम ने अपने दोनों मैच जीते जिससे वह ग्रुप में शीर्ष पर रही। पुरुष टीम ने भी अपने तीनों मैच जीते।

शुक्रवार को सिंगापुर को हराने वाली भारतीय महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ शानदार शुरुआत की।

दीया चितले ने सिक्का श्रेष्ठा को 11-1, 11-6, 11-8 से, अयहिका मुखर्जी ने नबीता श्रेष्ठा को 11-3, 11-7, 11-2 से और सुतीर्था मुखर्जी ने इवाना थापा को 11-1, 11-5, 11-2 से हराकर भारत को आसान जीत दिलाई।

मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला को इस मुकाबले में विश्राम दिया गया था।

इससे पहले यमन और सिंगापुर को हराने वाली भारतीय पुरुष टीम ने अनुभवी जी साथियान और शरथ कमल के नहीं खेलने के बावजूद ताजिकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

मानव ठाकर ने अफ़ज़लखोन महमूदोव को 11-8, 11-5, 11-8 से, मानुष शाह ने उबैदुल्लो सुलतोनोव को 13-11, 11-7, 11-5 से और हरमीत देसाई ने इब्रोखिम इस्मोइलज़ोदा पर 11-1, 11-3, 11-5 से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल