विदेश की खबरें | संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय व्यक्ति पर हमला, लूट: मीडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई में मसाज के नाम पर एक भारतीय को एक अपार्टमेंट में ले जाकर उसके क्रेडिट कार्ड से 6.5 लाख रुपये से अधिक की निकासी के लिए हमला करने और उसे वहां बंधक बनाने के आरोप में दो नाइजीरियाई महिलाओं के खिलाफ एक अदालत में सुनवायी चल रही है। यह जानकारी मीडिया की खबर से मिली।

दुबई, 12 अक्टूबर दुबई में मसाज के नाम पर एक भारतीय को एक अपार्टमेंट में ले जाकर उसके क्रेडिट कार्ड से 6.5 लाख रुपये से अधिक की निकासी के लिए हमला करने और उसे वहां बंधक बनाने के आरोप में दो नाइजीरियाई महिलाओं के खिलाफ एक अदालत में सुनवायी चल रही है। यह जानकारी मीडिया की खबर से मिली।

‘खलीज टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार दोनों नाइजीरियाई महिलाओं के खिलाफ दुबई की ‘कोर्ट आफ फर्स्ट इंस्टांस’ में सुनवायी चल रही है। दोनों के खिलाफ यह सुनवायी व्यक्ति को अवैध रूप से बंधक बनाने और उससे नकदी एवं बैंक कार्ड लूटने के आरोप में चल रही है।

यह भी पढ़े | चीन ने ‘Haj’ के लिए सऊदी अरब जाने वाले मुस्लिमों के लिए नए नियमों की घोषणा की.

खबर के अनुसार अदालत में बताया गया कि किस तरह से 28 और 33 वर्ष की दोनों महिलाएं व्यक्ति को अपने फ्लैट में ले गईं और उन्होंने उससे उसके क्रेडिट कार्ड छीन लिये जिससे उन्होंने 33,600 दिरहम (6,59,123 रुपये) निकाल लिये। अन्य सहयोगी अभी भी फरार हैं।’’

अदालत के रिकार्ड के अनुसार यह घटना 26 जून को हुई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति Asif Ali Zardari की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती.

शिकायतकर्ता भारतीय (40) ने कहा कि वह एक विदेश महिला से एक डेटिंग ऐप पर गत 25 जून को मिल था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों इसी तरह की अन्य कई घटनाओं में लिप्त रही हैं।

दोनों आरोपी महिलाएं हिरासत में हैं और मामले की अगली सुनवायी 20 दिसम्बर को है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गुवाहाटी में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग