विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतवंशी शख्स पर अपनी मां की हत्या, प्रताड़ना का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल एक व्यक्ति पर न्यूयार्क में घर पर अपनी 65 वर्षीय मां की यौन प्रताड़ना और उनकी हत्या करने का आरोप लगा है।

न्यूयार्क, 11 मई भारतीय मूल एक व्यक्ति पर न्यूयार्क में घर पर अपनी 65 वर्षीय मां की यौन प्रताड़ना और उनकी हत्या करने का आरोप लगा है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक अभियोजकों ने बताया कि पुष्कर शर्मा (28) ने शनिवार सुबह बेल्लेरोस मनोर के जमैका में अपने घर पर सरोज शर्मा पर हमला किया। आरोप है कि उसने अपनी मां का गला दबा दिया और कई घूंसे मारे।

‘न्यूयार्क पोस्ट’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मां की यौन प्रताड़ना के बाद बेटा उन पर लगातार हमला करता रहता। इससे पीड़िता अचेत हो गयी और उसकी मौत हो गयी।

शर्मा ने पुलिस को बताया, ‘‘उसने तब तक मां का गला दबाए रखा जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गयी।’’

घटना के बाद शर्मा 105 प्रेसिंक्ट पहुंचा और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया सरोज शर्मा की बेटी ने मां को मृत अवस्था में देखा। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्वींस डिस्ट्रिक्ट की अटॉर्नी मेलिंडा काट्ज ने रविवार को बताया, ‘‘मदर्स डे पर आरोपी ने खौफनाक, बर्बर घटना को अंजाम दिया।’’

शर्मा पर हत्या और यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। उसे जमानत नहीं मिलेगी और मामले में अदालत में 24 मई को सुनवाई होगी।

शर्मा के पड़ोसी केल्विन ने बताया उसे पता चला था कि शर्मा कुछ मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था लेकिन इस तरह की घटना के बारे में जानकर वह स्तब्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी