खेल की खबरें | भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की बेल्जियम पर लगातार तीसरी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम को 3-2 से हराकर यूरोप के अपने मौजूदा दौरे में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की।

एंटवर्प, 13 जून भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम को 3-2 से हराकर यूरोप के अपने मौजूदा दौरे में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की।

सोनम ने चौथे मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद लालथंतलुआंगी (32वें मिनट) और कनिका सिवाच (51वेंं) ने भारत की तरफ से गोल किए। बेल्जियम के लिए मैरी गोएन्स (37वें) और मार्टे मैरी (40वें) ने गोल किए।

सोनम के शुरुआती गोल के बाद भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा कायम रखा और तीसरे क्वार्टर में लालथंतलुआंगी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया।

बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। उसकी तरफ से मैरी गोएन्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर जबकि मार्टे मैरी ने मैदानी गोल किया।

खेल समाप्त होने में जब नौ मिनट बचे थे, तब कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का विजय अभियान जारी रखा।

भारत का अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट