खेल की खबरें | भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने विश्व चैंपियनशिप में चार और स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में चार और स्वर्ण पदक हासिल किए।

काहिरा, 18 अक्टूबर भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में चार और स्वर्ण पदक हासिल किए।

इन चार पदकों की मदद से भारत की कुल पदकों की संख्या 20 पर पहुंच गई है जिसमें नौ स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक शामिल है। वह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है । चीन ने 18 स्वर्ण पदक सहित कुल 37 पदक हासिल किए हैं।

प्रतियोगिता के छठे दिन भारत को ईशा सिंह, शिखा नारवाल और वर्षा सिंह की एयर पिस्टल टीम ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने स्वर्ण पदक के मैच में चीन को 16-6 से हराया।

इसके बाद रमिता, नैंसी और तिलोत्तमा सेन की तिकड़ी में जूनियर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय टीम ने चीन को 16-2 से पराजित किया।

भारत को छठे दिन तीसरा स्वर्ण पदक पुरुषों के एयर राइफल टीम ने दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, श्री कार्तिक साबरी राज रविशंकर और विदित जैन की टिप्पणी में फाइनल में चीनी टीम को 17-11 से पराजित किया ।

पायल खत्री और आदर्श सिंह की जूनियर मिश्रित टीम ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत के लिए दिन का चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड