जरुरी जानकारी | इंडियन होटल्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 121.56 करोड़ रुपये रहा था।

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,480.87 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 1,257.57 करोड़ रुपये थी। कुल व्यय भी पिछले साल के 1,101.20 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल बढ़कर 1,248.68 करोड़ रुपये हो गया।

आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत चटवाल ने कहा,‘‘ हमने वित्त वर्ष की पहली छमाही में आठ होटल खोले। 17 और होटल खोलने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। कारोबार मजबूत बना हुआ है और कंपनी वित्त वर्ष की पारंपरिक रूप से मजबूत दूसरी छमाही के लिए अच्छी स्थिति में है।’’

कंपनी ने न्यू वर्नोन प्राइवेट इक्विटी लिमिटेड द्वारा अपनी अनुषंगी कंपनी पीम होटल्स के 2,59,000 इक्विटी शेयर के अधिग्रहण के बारे में भी जानकारी दी।

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने साथ ही बताया कि वह डाक मतपत्र के जरिए तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांग रही है।

आईएचसीएल के वैश्विक स्तर पर 4 महाद्वीपों, 11 देशों और 100 से अधिक स्थानों पर अभी 274 होटल हैं, जिनमें से 82 पर काम जारी है।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से यह आतिथ्य क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू