खेल की खबरें | भुवनेश्वर में अगले महीने प्रो लीग मैचों के साथ सत्र का आगाज करेंगी भारतीय हॉकी टीमें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें 15 फरवरी से यहां शुरू हो रहे एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मैचों के जरिये अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरूआत करेंगी ।

भुवनेश्वर, 16 जनवरी भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें 15 फरवरी से यहां शुरू हो रहे एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मैचों के जरिये अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरूआत करेंगी ।

भारतीय पुरूष टीम का सामना स्पेन से होगा जबकि महिला टीम 15 फरवरी को कलिंगा स्टेडियम पर इंग्लैंड से खेलेगी ।

भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय राउरकेला और रांची में हॉकी इंडिया लीग में खेल रहे हैं ।

एफआईएच प्रो लीग का भुवनेश्वर चरण सिडनी में चार से नौ फरवरी के बीच आस्ट्रेलिया चरण के बाद शुरू होगा ।

भारत, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी और आयरलैंड की पुरूष टीमें 15 से 25 फरवरी तक प्रो लीग मैच खेलेंगी ।

एफआईएच ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई चरण के बाद लीग का अगला चरण भारत के भुवनेश्वर में होगा जो हॉकीप्रेम के लिये मशहूर है । महिला टीम की स्पर्धा में भी भारत, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी और नीदरलैंड खेलेंगे ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ दुनिया की शीर्ष टीमों के बीच 11 दिन के भीतर 24 मैच खेले जायेंगे ।’’

एफआईएच प्रो लीग के इस सत्र का आगाज आस्ट्रेलिया में होगा जिसमें गत चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड और स्पेन से खेलेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर