खेल की खबरें | पेरिस ओलंपिक से पहले प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम इस सप्ताह के आखिर में जर्मनी और ब्रिटेन के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन में सुधार के इरादे से उतरेगी ।

लंदन, सात जून पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम इस सप्ताह के आखिर में जर्मनी और ब्रिटेन के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन में सुधार के इरादे से उतरेगी ।

भारत को शनिवार को विश्व चैम्पियन जर्मनी से खेलना है जबकि रविवार को ब्रिटेन से मुकाबला होगा ।

बेल्जियम चरण और लंदन में दो मैचों के बाद भारत 14 मैचों में 24 अंक लेकर चौथे स्थान पर है । जर्मनी छठे और ब्रिटेन सातवें स्थान पर है ।

उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा ,‘‘ हमने कुछ अच्छी हॉकी खेली लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा । इन दो मैचों में हमारा लक्ष्य आक्रामक शुरूआत करने का होगा । हम अच्छी हॉकी खेलकर लय बनाये रखने की कोशिश करेंगे ।’’

बेल्जियम में भारत ने शूटआउट में अर्जेटीना को हराया लेकिन बेल्जियम से 1 . 4 से हार गई । बेल्जियम ने उसे शूटआउट में हरया जिसके बाद भारत ने अर्जेंटीना को 5 . 4 से मात दी ।

लंदन में भारत ने जर्मनी को 3 . 0 से हराया लेकिन ब्रिटेन से 1 . 3 से टीम हार गई ।

हार्दिक ने कहा ,‘‘ पूरी टीम को पता है कि पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिये प्रो लीग के मैच कितने अहम है लिहाजा हम कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट