विदेश की खबरें | भारतीय उच्चायुक्त झा ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बुधवार को यहां के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों एवं संपर्क पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, पांच फरवरी श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बुधवार को यहां के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों एवं संपर्क पर चर्चा की।

झा ने 79 वर्षीय राजपक्षे से कोलंबो स्थित विजेरामा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

भारतीय उच्चायोग ने यहां सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में कहा, ‘‘उच्चायुक्त संतोष झा ने पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की।’’

इसमें कहा गया कि दोनों ने बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें ‘‘संपर्क परियोजनाएं और श्रीलंका में नवीनतम घटनाक्रम’’ शामिल थे।

डेलीमिरर डॉट श्रीलंका के समाचार पोर्टल के मुताबिक इस बैठक के दौरान श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट (एसएलपीपी, जिसे स्थानीय रूप से लोकप्रिय सिंहली नाम श्रीलंका पोदुजना पेरामुना के नाम से भी जाना जाता है) के महासचिव सागर करियावासम भी उपस्थित थे।

राजपक्षे दो कार्यकालों (2005 से 10 तक और 2010 से 2015 तक) के लिए राष्ट्रपति रहे और दो कार्यकालों (अप्रैल 2004 से नवंबर 2005 और 2019-22 तक) तक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\