देश की खबरें | इस साल हज पर जा सकेंगे भारतीय हज यात्री, 79,237 का कोटा तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब की सरकार ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोविड संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल सऊदी अरब की सरकार ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोविड संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने भारतीय पक्ष को बताया कि इस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, हज 2022 के लिए भारत का हज कोटा 79,237 हज यात्रियों का तय किया गया है। इसमें से 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से हज पर जाएंगे तो 22,636 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटर के जरिये जाएंगे।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज के लिए तैयारियां पूरी हैं और हज ड्यूटी पर तैनात होने वाले लोगों के साक्षात्कार का काम भी पूरा हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से तय नियमों के मुताबिक, हज यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना और टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी है।

इस बार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, बेंगलुरू, श्रीनगर, गुवाहाटी और कोच्चि के तौर पर 10 प्रस्थान स्थल (इम्बारकेशन प्वाइंट) तय किए हैं। पहले 21 प्रस्थान स्थल होते थे।

कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से सिर्फ स्थानीय लोगों को सीमित संख्या में हज की अनुमति दिए जाने के कारण पिछले साल भारतीय हज यात्री हज यात्रा पर नहीं जा सके थे।

दो साल के अंतराल के बाद भारतीय हज यात्री हज पर जा सकेंगे।

साल 2020 में भी कोरोना महामारी के कारण सऊदी सरकार ने दूसरे देशों से आग्रह किया था कि वे अपने हज यात्रियों को नहीं भेजें ,जिस कारण भारत से हज यात्री नहीं जा सके थे।

सामान्य दिनों में भारतीय हज समिति और निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए हर साल करीब दो लाख लोग भारत से हज यात्रा पर जाते हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट