खेल की खबरें | भारतीय घरेलू क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा बनने के काबिल :लूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लूस का मानना है कि महिला टी20 चैलेंज से भारतीय घरेलू क्रिकेटरों को इतना फायदा हुआ कि वे किसी भी दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा बनने के काबिल हैं ।

डबलन, दो जून दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लूस का मानना है कि महिला टी20 चैलेंज से भारतीय घरेलू क्रिकेटरों को इतना फायदा हुआ कि वे किसी भी दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा बनने के काबिल हैं ।

लूस ने हाल ही में टोरनाडोस के साथ दुबई में फेयरब्रेक इंविटेशनल टूर्नामेंट और सुपरनोवास के साथ महिला टी20 चैलेंज जीता । उन्होंने कहा कि इससे उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला ।

लूस ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ आईपीएल का स्तर काफी बेहतर था । फेयरब्रेक में एसोसिएट सदस्यों के खिलाड़ी ज्यादा थे । कुछ लड़कियों ने पहली बार स्पाइक्स पहने थे तो कुछ पहली बार टर्फ विकेट पर खेल रहीं थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे हैरानी की बात तो फेयरब्रेक में क्रिकेट का स्तर था । हमें पता ही नहीं था कि आस्ट्रिया जैसे देशों में क्रिकेट खेला जाता है । वे लोग इतना अच्छा खेल रहे थे क्योंकि खेल से उन्हें प्यार है।’’

लूस ने कहा ,‘‘ भारत से इसकी तुलना नहीं हो सकती । भारत में क्रिकेट की दीवानगी है । भारत के घरेलू क्रिकेट भी किसी भी दिन दक्षिण अफ्रीका टीम का सदस्य होने के काबिल है । उनका स्तर ही अलग है ।’

बीसीसीआई 2023 में महिला आईपीएल शुरू करने की सोच रही है और पहले सत्र में पांच या छह टीमें होंगी ।

लूस ने स्वीकार किया कि फ्रेंचाइजी लीग अधिक खेलने का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर पड़ सकता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है । कैलेंडर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कम नहीं होना चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\