विदेश की खबरें | यूएई में फंसे भारतीय प्रवासी सऊदी अरब, कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद हवाई अड्डा बंद रहने के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे अधिकतर प्रवासी भारतीय सऊदी अरब और कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर वापस लौट गए हैं।

दुबई, 11 जनवरी कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद हवाई अड्डा बंद रहने के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे अधिकतर प्रवासी भारतीय सऊदी अरब और कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर वापस लौट गए हैं।

‘गल्फ न्यूज’ अखबार के मुताबिक, सऊदी अरब और कुवैत में रहने वाले करीब 600 भारतीयों को पिछले साल हवाई अड्डा बंद रहने के कारण आश्रय स्थलों पर पनाह लेनी पड़ी।

अखबार के मुताबिक यूएई केरल मुस्लिम कल्चरल सेंटर (केएमसीसी) ने अजमान में 350 भारतीयों को पनाह दी जबकि इंडियन कल्चरल फाउंडेशन द्वारा प्रबंधित दुबई इन्वेस्टमेंट पार्क में करीब 250 भारतीयों को ठहराया गया।

पिछले सप्ताह हवाई अड्डों को खोला गया और अधिकतर भारतीय प्रवासियों के उड़ानों से अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया।

किराया काफी अधिक रहने के कारण दोनों संगठनों ने कई भारतीयों के वापस लौटने की व्यवस्था भी की। कुल मिलाकर पांच बसों से करीब 125 यात्रियों को सऊदी अरब के रियाद में पहुंचाया गया।

यूएई केएमसीसी के अध्यक्ष पुतुर रहमान ने बताया, ‘‘अब तक 54 लोगों को बस से निशुल्क रियाद पहुंचाया गया और आज भी 29 लोग भेजे गए हैं। अंतिम बस 12 जनवरी की रात जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त