वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगी भारतीय क्रिकेट टीम

टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारतीय टीम का वर्ष 2020 का कार्यक्रम बहुत व्यस्त नहीं था जिसमें उसे केवल पांच टेस्ट मैच खेलने थे जिसमें से दो टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) वह पहले ही खेल चुका है। उसे नवंबर – दिसंबर में आस्ट्रेलिया दौर में चार टेस्ट मैच खेलने हैं जिसका आखिरी टेस्ट अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में खेला जाना है। कोरोना वायरस के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनिश्चितकाल तक टलने और अन्य श्रृंखलाओं पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए संभव है कि भारतीय क्रिकेट टीम को साल के बाकी महीनों में मैदान पर बहुत कम समय बिताने को मिले लेकिन 2021 का साल उसके लिये बेहद व्यस्त हो सकता है जिसमें विराट कोहली की टीम को लगभग 15 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं।

टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारतीय टीम का वर्ष 2020 का कार्यक्रम बहुत व्यस्त नहीं था जिसमें उसे केवल पांच टेस्ट मैच खेलने थे जिसमें से दो टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) वह पहले ही खेल चुका है। उसे नवंबर – दिसंबर में आस्ट्रेलिया दौर में चार टेस्ट मैच खेलने हैं जिसका आखिरी टेस्ट अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में खेला जाना है। कोरोना वायरस के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।

भारत को इस साल अधिकतर सीमित ओवरों के मैच ही खेलने हैं। उसने अभी तक इस वर्ष जो 16 मैच खेले हैं उनमें छह वनडे और आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। भारत को आस्ट्रेलिया में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भी सीमित ओवरों के ही मैच खेलने हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारतीय टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है जबकि अगस्त में उसे जिम्बाब्वे से उसकी सरजमीं पर तीन वनडे खेलने हैं।

इसके बाद सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है जो कि वनडे टूर्नामेंट हैं। भारत को अक्टूबर में इंग्लैंड की तीन वनडे और तीन टी20 के लिये मेजबानी करनी है जबकि टी20 विश्व कप से पहले वह मेजबान आस्ट्रेलिया से तीन टी20 मैच खेलेगा।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के आस्ट्रेलिया में ही रुकी रहेगी जहां उसे चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। कोहली की टीम नया साल आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ही मनाएगी।

इसका मतलब है कि भारतीय टीम वर्ष 2021 में शुरू से ही व्यस्त हो जाएगी। भारत को स्वदेश लौटने पर पांच टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। जनवरी से मार्च तक होने वाली यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारतीय टीम इसके बाद अफगानिस्तान से भी तीन वनडे मैच खेलेगी।

इसके तुरंत बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा जो डेढ़ महीने से भी अधिक समय चलेगा। जून में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है जिसकी अंकतालिका में भारत अभी शीर्ष पर काबिज है और उसके फाइनल में जगह बनाने की संभावना है।

इससे भारत का विदेशी दौरा भी शुरू हो जाएगा जिसमें उसे श्रीलंका में तीन टी20 खेलने और फिर अगस्त से सितंबर तक इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला होनी है। कोहली की टीम अक्टूबर में तीन वनडे और तीन टी20 के लिये दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इसके बाद भारतीय सरजमीं पर ही टी20 विश्व कप खेला जाना है।

भारत को नवंबर – दिसंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 के लिये न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के बाद तीन टेस्ट और इतने ही टी20 खेलने के लिये दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट