भारतीय कंपनियों ने 2018-19 में अमेरिका में 1,338 पेटेंट आवेदन किये: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-19 में किए गए कुल पेटेंट आवेदनों में से 59 प्रतिशत प्रौद्योगिकी पेटेंट से संबंधित थे। इनमें कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, संचार प्रौद्योगिकी और एआई प्रमुख रूप से शामिल हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल भारतीय कंपनियों ने 2018-19 में अमेरिका में 1,338 पेटेंट आवेदन किए। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नास्कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ये पेटेंट आवदेन औषधि, कृत्रिम मेधा (एआई), रसायन और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में किए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-19 में किए गए कुल पेटेंट आवेदनों में से 59 प्रतिशत प्रौद्योगिकी पेटेंट से संबंधित थे। इनमें कंप्यूटर प्रौद्योगिकी, संचार प्रौद्योगिकी और एआई प्रमुख रूप से शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी मसलन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल पेटेंट आवेदन करने में सबसे आगे रहीं। यह रिपोर्ट 31 जनवरी, 2020 तक क्वेस्टेल आर्बिट पेटेंट डाटाबेस से लिए गए आंकड़ों पर आधारित है। इसमें सैगेशियस आईपी का भी सहयोग लिया गया है।

इस दौरान गैर- प्रौद्योगिकी पेटेंट की संख्या 40.6 प्रतिशत रही। इनमें मुख्य रूप से रसायन, फामास्युटिकल्स और मैकेनिकल आदि क्षेत्र शामिल हैं।

गैर- प्रौद्योगिकी पेटेंट आवेदन करने वालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, वेल्सपन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. सबसे आगे रहीं हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015- 2019 के दौरान भारतीय स्टार्टा अप्स् ने 280 से अधिक प्रौद्योगिकी पेटेंट के लिये आवेदन किये। इनमें सबसे ज्यादा पेटेंट स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में किये गये।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट