विदेश की खबरें | त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस से भरी बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने जो कष्ट झेले, वे ‘‘सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकते थे।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोर्ट ऑफ स्पेन, चार जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस से भरी बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने जो कष्ट झेले, वे ‘‘सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकते थे।’’

मोदी ने बृहस्पतिवार को कोउवा के ‘नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम’ में एक सामुदायिक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे।

मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेकर की और कहा कि उन्हें यह पूरी तरह से स्वाभाविक लगा, क्योंकि ‘‘हम एक परिवार का हिस्सा हैं।’’

त्रिनिदाद एवं टोबैगो की आबादी लगभग 13 लाख है, जिनमें से 45 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आपके पूर्वजों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया, वे सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकती थीं लेकिन उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने समस्याओं का डटकर सामना किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने गंगा और यमुना को पीछे छोड़ दिया लेकिन रामायण को अपने दिलों में संजोए रखा।’

उन्होंने भारतीय समुदाय को ‘‘शाश्वत सभ्यता’’ का संदेशवाहक बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी