विदेश की खबरें | मॉस्को में भारतीय समुदाय ने पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम हमले के 26 पीड़ितों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 29 अप्रैल रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम हमले के 26 पीड़ितों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पद्म श्री से सम्मानित एवं ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल स्टडीज एंड रिसर्च’ के भारत केंद्र की प्रमुख तातियाना शौम्यान भी भारतीय दूतावास के खचाखच भरे डी.पी. धर हॉल में भारतीय समुदाय के साथ मौजूद थीं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह 26 लोगों की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में अधिकतर पर्यटक थे।

राजदूत कुमार ने इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलवादी समाज वाले लोकतांत्रिक देश में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है।

उन्होंने आतंकवादी हिंसा की निंदा करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास शांतिपूर्ण तरीके से असहमति जताने के लिए कई मंच हैं।’’

इस कार्यक्रम में ‘ब्रह्म कुमारीज’ संस्था की मॉस्को इकाई की प्रमुख सुधा दीदी भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस अवसर पर शांति का संदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\