देश की खबरें | भारतीय तटरक्षक बल ने मालवाहक पोत के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा कि उसने एक चुनौतीपूर्ण अभियान में उस मालवाहक पोत के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया, जो बंगाल की खाड़ी में सागर द्वीप के दक्षिण में लगभग 90 समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा कि उसने एक चुनौतीपूर्ण अभियान में उस मालवाहक पोत के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया, जो बंगाल की खाड़ी में सागर द्वीप के दक्षिण में लगभग 90 समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था।

तटरक्षक बल ने कहा कि मुंबई में पंजीकृत मालवाहक जहाज कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था।

इसने कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल ने 26 अगस्त को एक चुनौतीपूर्ण रात्रिकालीन तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान संकटग्रस्त पोत ‘एमवी आईटीटी प्यूमा’ के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया।’’

तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्री तलाश एवं बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी), चेन्नई को 25 अगस्त की देर शाम किसी पोत के संकट में होने की सूचना मिली।

इसने कहा, ‘‘कोलकाता में भारतीय तटरक्षक बल के क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पूर्व) ने तुरंत दो आईसीजी जहाजों और एक डोर्नियर विमान को घटनास्थल पर भेजा।’’

तटरक्षक बल ने कहा कि अभियान के दौरान मालवाहक पोत के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू