देश की खबरें | भारतीय तटरक्षक ने भारतीय चालक दल के छह सदस्यों वाली एक ईरानी नौका को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मछली पकड़ने वाले एक ईरानी जहाज को केरल के तट के पास पकड़ा जिस पर भारतीय चालक दल छह सदस्य सवार थे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मछली पकड़ने वाले एक ईरानी जहाज को केरल के तट के पास पकड़ा जिस पर भारतीय चालक दल छह सदस्य सवार थे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि जहाज को आईसीजी द्वारा चलाये गए एक समन्वित अभियान के बाद रविवार को पकड़ा गया।

मंत्रालय ने कहा कि चालक दल ने आरोप लगाया कि जहाज के "ईरानी प्रायोजक" ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें रहने की बुनियादी स्थिति से वंचित किया और उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए।

उसने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जहाज का मालिक एक ईरानी नागरिक है जिसने तमिलनाडु के भारतीय मछुआरों को अनुबंधित किया था।

मंत्रालय ने कहा, "भारतीय तट रक्षक ने 5 मई की देर रात केरल के तट के पास मछली पकड़ने वाली एक ईरानी नौका को पकड़ा जिस पर भारतीय चालक दल के छह सदस्य सवार थे। समुद्री एवं हवाई समन्वित अभियान में आईसीजी के जहाज और विमान शामिल थे।"

इसमें कहा गया, "नाव को रोकने के बाद, आईसीजी की एक टीम जहाज पर चढ़ी और किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि की संलिप्तता का पता लगाने के लिए इसकी गहन जांच की।"

इसमें कहा गया है, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नाव का मालिक एक ईरानी प्रायोजक है जिसने तमिलनाडु के इन भारतीय मछुआरों को अनुबंधित किया था, और उन्हें ईरान तट के पास मछली पकड़ने के लिए ईरानी वीजा जारी किया था।"

आगे की जांच के लिए जहाज को कोच्चि लाया गया।

मंत्रालय ने कहा, "चालक दल ने आरोप लगाया कि प्रायोजक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके पासपोर्ट जब्त करने के अलावा उन्हें बुनियादी जीवन स्थितियों से वंचित किया। चालक दल ने कहा कि उन्होंने उसी नौका का उपयोग करके ईरान से भारत भागने का फैसला किया था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट