खेल की खबरें | भारतीय कोच डेनरबी को पहले गोल करके अमेरिका पर दबाव बनाने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच थॉमस डेनरबी को उम्मीद है कि भारत मंगलवार को यहां फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के अपने पदार्पण मैच में अमेरिका की मजबूत टीम के खिलाफ जल्दी गोल करेगा।

भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर मुख्य कोच थॉमस डेनरबी को उम्मीद है कि भारत मंगलवार को यहां फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के अपने पदार्पण मैच में अमेरिका की मजबूत टीम के खिलाफ जल्दी गोल करेगा।

डेनरबी ने इससे पहले कहा था कि भारतीय टीम का डिफेंस हाल के समय में मजबूत हुआ है और उनकी टीम के खिलाफ गोल करना मुश्किल होगा।

डेनरबी ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे खिलाफ गोल करना मुश्किल होगा। अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और अगर शीर्ष टीमें उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करती हैं और अगर हम शुरुआती गोल करने में कामयाब होते हैं तथा अगर वे (विपक्षी टीम) कुछ नर्वस होने लगते हैं तो हमारे पास एक मौका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पास मौका है तो हम चुनौती पेश करेंगे। हमारे पास अच्छा मौका है कि हम अमेरिका के खिलाफ एक अंक बनाएं।’’

डेनरबी ने कहा, ‘‘यह (कमजोर टीम होना) हमारे अनुकूल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका प्रबल दावेदार है लेकिन यह खेल से पहले कागज पर है। खेल कल 0-0 से शुरू होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि भारत टूर्नामेंट में कितना आगे जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसके लिए लड़ना होगा और अगर हम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो यह एक बड़ी सफलता होगी। हम वहां तक ​​पहुंचने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे।’’

डेनरबी ने पिछले महीने स्पेन दौरे के दौरान स्वीडन अंडर-17 टीम के खिलाफ 1-3 से हार के बारे में बात की।

उन्होंन कहा, ‘‘हमने कुछ अच्छी टीम (अनुभव दौरे के दौरान) के खिलाफ भी अच्छा खेल दिखाया है। हम स्वीडन के खिलाफ खेले, जो सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक है। यह बराबरी का मुकाबला था। अगर हमने स्वीडन को कड़ी चुनौती दी तो मुझे लगता है कि हम (इस टूर्नामेंट में) अन्य टीम को भी चुनौती दे सकते हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या भारत को स्वदेश में खेलने का फायदा मिलेगा तो डेनरबी ने कहा, ‘‘यह फायदे की स्थिति है, लेकिन पता नहीं कितनी। अंत में मैदान पर बिताए 90 से 95 मिनट से नतीजा तय होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\