विदेश की खबरें | अमेरिका में यौन उत्पीड़न से संबंधित आरोपों में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में यौन उत्पीड़न से संबंधित आरोपों के सिलसिले में आव्रजन अधिकारियों ने एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, आठ फरवरी अमेरिका में यौन उत्पीड़न से संबंधित आरोपों के सिलसिले में आव्रजन अधिकारियों ने एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भारतीय नागरिक 29 वर्षीय जसपाल सिंह को 29 जनवरी को वाशिंगटन के तुकविला में गिरफ्तार किया गया।

अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग(आईसीई)-सिएटल ने पिछले सप्ताह एक विज्ञप्ति में कहा कि जसपाल सिंह पर ‘‘यौन प्रेरणा से हमला करने’’ का आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तार किए गए अन्य व्यक्ति मेक्सिको, ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर के नागरिक हैं। निष्कासन कार्यवाही तक सभी चार लोग आईसीई की हिरासत में रहेंगे।

आईसीई प्रवर्तन एवं निष्कासन परिचालन सिएटल फील्ड कार्यालय के निदेशक ड्रू बोस्टॉक ने कहा, ‘‘हमारे समुदायों की सुरक्षा करना, तथा आगे और अधिक उत्पीड़न को रोकना प्रशांत उत्तर-पश्चिम में आईसीई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये गिरफ्तारियां इस संदेश को पुष्ट करती हैं कि अवैध आपराधिक धमकियों की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत एक महत्वाकांक्षी आव्रजन एजेंडे के साथ की है, जिसके तहत उन्होंने लाखों अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने और अमेरिका की दक्षिणी सीमा को सील करने का वादा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज