देश की खबरें | अगले साल जून में होगी भारतीय शतरंज लीग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेलों से प्रेरणा लेकर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने मंगलवार को यहां अपनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग की घोषणा की जो अगले साल जून में खेली जाएगी।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेलों से प्रेरणा लेकर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने मंगलवार को यहां अपनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग की घोषणा की जो अगले साल जून में खेली जाएगी।

एआईसीएफ ने कहा कि भारतीय शतरंज लीग (आईसीएल) में छह टीम भाग लेंगी। इसकी प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम में दो सुपर ग्रैंडमास्टर, दो भारतीय ग्रैंडमास्टर, दो महिला ग्रैंडमास्टर तथा जूनियर वर्ग से एक-एक पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल होंगे।

शतरंज में अपनी तरह की यह पहली प्रतियोगिता एक या दो भारतीय शहरों में डबल राउंड रोबिन प्रारूप में दो सप्ताह तक खेली जाएगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीम फ़ाइनल में भिड़ेंगी।

एआईसीएफ के अध्यक्ष डा. संजय कपूर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा सपना सच होने जा रहा है। भारतीय शतरंज लीग देश में शतरंज का चेहरा बदल देगी। इससे हमें निकट भविष्य में दुनिया में नंबर एक बनने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

एआईसीएफ अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने प्रारूप की जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक टीम में आठ – आठ खिलाड़ी होंगे।

चौहान ने कहा, ‘‘हमारा विचार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को यहां लाने का है जिससे भारतीय खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाडियों को शतरंज की तरफ आकर्षित किया जा सके। हम जल्द ही फ्रेंचाइजी मालिकों की घोषणा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी