देश की खबरें | भारतीय मुक्केबाजों ने एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में 12 पदक पक्के किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई युवा स्वर्ण पदकधारी बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा) और विंका (60 किग्रा) ने मोंटेनेग्रो के बुदवा में 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिये।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी एशियाई युवा स्वर्ण पदकधारी बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा) और विंका (60 किग्रा) ने मोंटेनेग्रो के बुदवा में 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिये।

मणिपुर की चानू एमसी मैरीकोम अकादमी में ट्रेंनिग करती हैं, उन्होंने शुरू से ही बुल्गारिया की जार्जिवा ब्लागोवेस्टा पर दबदबा बनाया जिससे रैफरी को पहले राउंड में ही मुकाबला रोकना पड़ा।

अब वह सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की फेरूजा काजाकोवा से भिड़ेंगी।

विंका ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की सेवारा एशुरोवा के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया। यह युवा मुक्केबाज सेमीफाइनल में अब फिनलैंड की सुवी तुजुला के सामने होंगी।

एशिया की 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर मुक्केबाज अरूधंती चौधरी (69 किग्रा) ने भी शानदार तरीके से अपना अभियान शुरू किया और फिनलैंड की एवेलिना तैमी को 5-0 से हराकर कांस्य पदक पक्का कर लिया।

हालांकि भारतीय पुरूषों के लिये दिन कठिन रहा। अराम्बाम नाओबा सिंह (52 किग्रा), सुमित (69 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) गुरूवार को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गये। जुगनू (91 किग्रा से अधिक) वाकओवर की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंच गये।

महिला मुक्केबाजों में नेहा (54 किग्रा) और सनामाचा चानू थोकचोम (75 किग्रा) फाइनल में पहुंचने की दौड़ में हैं।

अलफिया पठान (81 किग्रा से अधिक) स्वर्ण पदक के लिये मोलदोवा की दारिया कोजोरेव से भिड़ेंगी।

प्रीति (57 किग्रा) और लकी राणा (64 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं जबकि गीतिका (48 किग्रा) और राज साहिबा (75 किग्रा) अपने वर्गों के फाइनल खेलेंगी।

पुरूषों में प्रियांशु डबास (49 किग्रा) और जुगनू (91 किग्रा से अधिक) ने कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\