खेल की खबरें | भारतीय बल्लेबाजी विश्वस्तरीय, सटीक गेंदबाजी करने की जरूरत : वुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को कहा कि भारत के पास विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं और गेंदबाजों को उनके सामने सटीक प्रदर्शन करना होगा।

मैनचेस्टर, आठ सितंबर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को कहा कि भारत के पास विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं और गेंदबाजों को उनके सामने सटीक प्रदर्शन करना होगा।

वुड ने शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उनके (भारत) पास विश्वस्तरीय बल्लेबाजी है। आप उनके पूरे बल्लेबाजी क्रम पर गौर करते हैं तो पाते हैं कि यह तो शानदार खिलाड़ी है, यह तो अच्छा खिलाड़ी है। रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाज है। उन्हें किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। ’’

भारत ने लार्ड्स में दूसरा और ओवल में चौथा टेस्ट मैच जीता और वह अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने लीड्स में तीसरा टेस्ट मैच जीता था।

वुड ने कहा, ‘‘केएल राहुल से मैं वास्तव में प्रभावित हूं। वह शुरू में बहुत अच्छी तरह से गेंदों को छोड़ता है और क्रीज पर पांव जमाने के बाद उसने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों सलामी बल्लेबाज हमारे लिये दो बड़े विकेट हैं। ’’

अब तक 21 टेस्ट मैचों में 64 विकेट लेने वाले इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि इंग्लैंड विरोधी टीम के प्रत्येक बल्लेबाज के लिये रणनीति के साथ मैदान पर उतरता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद आपके सामने (चेतेश्वर) पुजारा और (विराट) कोहली होते हैं। मैंने किसी भी प्रारूप में जिन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की उनमें कोहली को आउट करना सबसे मुश्किल रहा है। कहने का मतलब यह है कि उनके पास विश्वस्तरीय बल्लेबाजी है लेकिन यदि आप स्वयं पर विश्वास नहीं करते, यदि आपको भरोसा नहीं है कि आप उन्हें आउट नहीं कर सकते तो फिर खेलने का कोई मतलब नहीं बनता है। ’’

वुड ने कहा, ‘‘इसलिए हम एक टीम के रूप में स्वयं पर विश्वास करते हैं। हमारे पास प्रत्येक बल्लेबाज के लिये रणनीति होती है, कई बार यह कारगर साबित होती है और कई बार नहीं। लेकिन जब आपके सामने इतने अच्छे बल्लेबाज हों तो आपको हर समय सटीक गेंदबाजी करनी होगी अन्यथा वे आपको कड़ी सजा देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट