खेल की खबरें | स्पिनरों के आगे नाकाम भारत बल्लेबाज , सात विकेट 107 रन पर गिरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक सात विकेट 107 रन पर गिर गए ।

पुणे, 25 अक्टूबर स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक सात विकेट 107 रन पर गिर गए ।

भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर 259 रन से 152 रन पीछे है ।

बेंगलुरू टेस्ट में जहां तेज और सीम लेती गेंदों के दम पर न्यूजीलैंड ने 36 साल में पहली बार भारत को उसकी धरती पर टेस्ट में हराया तो यहां सुबह के सत्र में स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बने ।

नीची और टर्न लेती विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों ने कई गलतियां की । एक विकेट पर 16 रन से आगे भारत ने सुबह के सत्र में 91 रन के भीतर छह विकेट गंवा दिये ।

सबसे बड़ा झटका 24वें ओवर में लगा जब सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मिचेल सेंटनेर ने फुलटॉस पर क्लीन बोल्ड कर दिया । सेंटनेर ने 36 रन देकर चार विकेट लिये ।

विकेट पर पड़ती फुलटॉस गेंद पर कोहली बुरी तरह चूके और गेंद सीधे मध्य और लेग स्टम्प पर जा लगी । कोहली के साथ मैदान पर बैठे दर्शकों को भी एकबारगी यकीन नहीं हुआ कि क्या हो गया है । कोहली पवेलियन लौट रहे थे तो एमसीए स्टेडियम पर पूरा सन्नाटा था ।

यशस्वी जायसवाल ने चार चौकों की मदद से 30 रन बनाये लेकिन ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दे बैठे ।

ऋषभ पंत (18) उछाल को समझ नहीं पाये और फिलिप्स की गेंद उनके आफ स्टम्प में जा लगी । भारत का स्कोर इस समय पांच विकेट पर 83 रन था ।

ईरानी कप में 220 नाबाद और पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 150 रन बनाने वाले सरफराज खान (11) विलियम ओ राउरकी की गेंद पर खराब शॉट खेलकर सेंटनेर को मिड आफ में आसान कैच देकर लौटे ।

सेंटनेर ने शुभमन गिल (30) को पिला शिकार बनाया था । वहीं लंच से पहले रविचंद्रन अश्विन (चार) को पवेलियन भेजा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू