जरुरी जानकारी | इंडियन बैंक का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 52 प्रतिशत उछलकर 2,119 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि मुख्य आय में सुधार और डूबे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 52 प्रतिशत उछलकर 2,119 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि मुख्य आय में सुधार और डूबे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है।

चेन्नई के बैंक का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 1,396 करोड़ रुपये रहा था।

इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका परिचालन लाभ 4,097 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,061 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 16,099 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,551 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 14,198 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर, 2022 तिमाही में 11,834 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के बारे में बैंक ने कहा कि उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2023 के अंत तक घटकर सकल ऋण का 4.47 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 6.53 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 0.53 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में एक प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\