जरुरी जानकारी | इंडियन बैंक को दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 1,089.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चेन्नई मुख्यालय वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ भी बढ़कर 2,270.83 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 781.54 करोड़ रुपये था।
चेन्नई मुख्यालय वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ भी बढ़कर 2,270.83 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 781.54 करोड़ रुपये था।
बैंक को तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर कुल 11,440.41 करोड़ रुपये की आय हुई। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,615.90 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में बैंक की आय 22,884.69 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 23,103.01 करोड़ रुपये थी।
बैंक के अनुसार आलोच्य तिमाही में उसका लाभांश पांच प्रतिशत बढ़कर 3,85,730 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,65,896 करोड़ रुपये था।
इसके अलावा इंडियन बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज जुलाई-सितम्बर, 2021 तिमाही में घटकर 9.56 प्रतिशत हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)