देश की खबरें | भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी : मोहन यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि सरकार की खुली छूट की बदौलत भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है।

इंदौर, 11 मई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि सरकार की खुली छूट की बदौलत भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है।

यादव ने इंदौर में रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के दुश्मन के नापाक इरादों से निपटने का इंतजाम पहले ही कर लेती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार बनी, तो कई लोगों ने पूछा था कि राफेल विमानों के सौदे के लिए इतनी बड़ी धनराशि क्यों खर्च की जा रही है? हमने देखा कि जब भारत का दुश्मन सीमाओं पर खड़ा था, तो राफेल विमानों और आधुनिक सैन्य उपकरणों और तकनीकों से लैस हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डों को तबाह करके वर्षों पुराना हिसाब चुकता कर दिया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना अभी देश की सीमाओं के अंदर रुकी हुई है, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सशस्त्र बलों को खुली छूट प्रदान करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है।

यादव ने कहा, ‘‘यह बदलते दौर का भारत है। दुनिया भारत की तरफ आश्चर्य से देख रही है। वरना एक वक्त वह भी था, जब भारत के दुश्मन हमारे देश के सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और तत्कालीन सरकार कुछ भी नहीं कर पाती थी। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में दुश्मन ऐसे दुस्साहस की कल्पना तक नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कि मोदी सरकार एक के बाद एक त्वरित निर्णय लेकर देश को महफूज रखे हुए है।

यादव ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता और योग्यता दिखाते हुए देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन अगर हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है और राज्य सरकार ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।

यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार अपने अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिये रोजगार के साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने कहा है कि हम एक लाख नयी सरकारी नौकरियां देने वाले हैं, लेकिन सूबे की आबादी नौ करोड़ है और सरकारी पदों की कुल संख्या 10 लाख के भीतर है। ऐसे में हम रोजगार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दे रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू