खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाज एशिया कप की छह स्पर्धाओं के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाज गुरुवार को यहां एशिया कप के पहले चरण में छह टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे जिससे उन्होंने कम से कम इतने पदक पक्के कर दिये।

बगदाद, 22 फरवरी भारतीय तीरंदाज गुरुवार को यहां एशिया कप के पहले चरण में छह टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे जिससे उन्होंने कम से कम इतने पदक पक्के कर दिये।

इसमें दुनिया की पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी भी शामिल हैं जो 20 महीने बाद वापसी कर रही हैं।

तीन बार की ओलंपियन दीपिका मां बनने के बाद वापसी कर रही हैं। वह महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में सिमरनजीत कौर के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

एलिमिनेशन दौर में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेजबान इराक को हराकर फाइनल में जगह बनायी जिसमें उनकी भिड़ंत उज्बेकिस्तान से होगी। महिला टीम में भजन कौर भी शामिल हैं।

धीरज बोमादेवारा, प्रवीण जाधव और तरूणदीप राय की पुरुष रिकर्व टीम ने मेजबानों को सीधे सेट में पराजित किया और फाइनल में उनका सामना बांग्लादेश से होगा।

रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने सीरिया और कतर को हराकर फाइनल में जगह बनायी जिसमें धीरज और सिमरनजीत का सामना बांग्लादेश से होगा।

भारत के प्रथमेश जावकर, प्रियांश और कुशाल दलाल ने सेमीफाइनल में मेजबान इराक को 233-223 से हराकर पुरुष कम्पाउंड टीम के फाइनल में प्रवेश किया जिसमें वे ईरान के सामने होंगे।

अदिति स्वामी, प्रिया गुर्जर और परनीत कौर की टीम ने कम्पाउंड महिला टीम स्पर्धा में अफगानिस्तान को 234-210 से मात दी और फाइनल में टीम ईरान से भिड़ेगी।

जावकर और अदिति की कम्पाउंड मिश्रित टीम जोड़ी ने अंतिम चार चरण में बांग्लादेश को 157-146 से हराया और फाइनल में उनका सामना ईरान से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें