विदेश की खबरें | सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारत के समर्थन में जुटे भारतीय अमेरिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय वाणिज्य दूतावास में हाल ही में खालिस्तान समर्थकों द्वारा आगजनी की कोशिश किये जाने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां वाणिज्य दूतावास के बाहर एक शांति रैली आयोजित की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सैन फ्रांसिस्को, 15 जुलाई भारतीय वाणिज्य दूतावास में हाल ही में खालिस्तान समर्थकों द्वारा आगजनी की कोशिश किये जाने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां वाणिज्य दूतावास के बाहर एक शांति रैली आयोजित की।

खालिस्तान समर्थकों द्वारा 2 जुलाई को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी का कृत्य दिखाया गया था। यह कुछ महीनों के भीतर हिंसा की दूसरी घटना थी।

इस सप्ताह सैन फ्रांसिस्को और उसके आसपास से बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी ने भारत का समर्थन किया और हालिया हिंसा के कृत्य के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एक शांतिपूर्ण रैली की।

प्रदर्शनकारियों ने उक्त हिंसा को आतंकवादी कृत्य बताया और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने की मांग की।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को यहां वाणिज्य दूतावास का दौरा किया था और मिशन में भारतीय राजनयिकों और अधिकारियों से मुलाकात की थी।

भारत ने कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने साझेदार देशों से कहा है कि वे "चरमपंथी खालिस्तानी विचारधारा" को तवज्जो नहीं दें क्योंकि यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए "अच्छा नहीं" है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में कहा था, ‘‘हमने कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे हमारे सहयोगी देशों, जहां खालिस्तानी गतिविधियां हुई हैं, उनसे आग्रह किया है कि वे खालिस्तानियों को तवज्जो नहीं दें, क्योंकि उनकी (खालिस्तानियों की) चरमपंथी, अतिवादी सोच न तो हमारे लिए, न ही उनके लिये और न ही उनसे (उन देशों से) हमारे संबंधों के लिए ठीक है।’’

गत 19 मार्च को खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था।

खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने शहर की पुलिस द्वारा लगाए गए अस्थायी सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ दिया था और वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे। वाणिज्य दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही उन झंडों को हटा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट