वाशिंगटन, 24 जून मशहूर भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक सेतुरामन पंचनाथन ने प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है।
यह संस्थान देश में विज्ञान और इंजीनियरिंग के गैर-चिकित्सा क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देने वाला शीर्ष अमेरिकी निकाय है।
सीनेट ने पिछले सप्ताह सर्वसम्मति से एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के 58 वर्षीय पंचनाथन की नियुक्ति की पुष्टि की थी।
उन्होंने व्हाइट हाउस ऑफ़िस ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी के निदेशक केल्विन ड्रोगमीयर की जगह ली है जो फाउंडेशन के कार्यवाहक निदेशक थे।
यह भी पढ़े | चीन ने 4 और मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी.
एनएसएफ के पिछले निदेशक फ्रांस कॉर्डोवा का कार्यकाल मार्च, 2020 में समाप्त हुआ।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने औपचारिक रूप से पंचनाथन को एनएसएफ के 15 वें निदेशक के रूप में नियुक्त कर दिया है। उनका कार्यकाल छह साल का होगा।
एनएसएफ का सालाना बजट 7.4 अरब अमेरिकी डॉलर है।
पंचनाथन ने 1981 में मद्रास विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1984 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएस) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
इसके बाद उन्होंने 1986 में आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और 1989 में ओटावा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एरिज़ोना प्रांत से की और ऐसा समूह की स्थापना की जो दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए तकनीक विकसित करता है और उपकरण तैयार करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY